JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई…

जांजगीर-चांपा. जिले में खसरा अभिलेखों में अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामलों में अनुविभागीय अधिकारी (रा) पामगढ़ द्वारा 03 एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा) चांपा द्वारा 01 पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़ द्वारा पटवारी महादेव देवांगन, प.ह.नं. 14 ग्राम मुड़पार (ब), पटवारी मोहन साहू, प.ह.नं. 27 ग्राम भुईगांव तथा पटवारी अमृतलाल रात्रे, प.ह.नं. 23 ग्राम राहौद को निलंबित किया गया है। संबंधित पटवारियों के खसरा नंबरों की लॉग रिपोर्ट के अवलोकन से सक्षम अधिकारी के आदेश बिना भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तित किया जाना पाया गया है, जो कि पटवारी के अधिकारिताविहीन कार्य को प्रदर्शित करता है। इस संबंध में जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब पटवारियों द्वारा आज पर्यंत प्रस्तुत नहीं किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

इसी प्रकार, अनुविभागीय अधिकारी (रा) चांपा द्वारा पटवारी केशव सिंह मरावी, प.ह.नं. 16, ग्राम सरवानी, तहसील सारागांव को निलंबित किया गया है। उनके द्वारा ग्राम सरवानी के खसरा नंबर 450/1 एवं 450/2 के रकबे में परिवर्तन किए जाने के संबंध में तहसीलदार सारागांव द्वारा लॉग प्रविष्टियों के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। तहसीलदार सारागांव एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांपा द्वारा भुइयां आईडी पर जांच करने पर उपर्युक्त खसरे के संबंध में किसी प्रकार का अनुमोदन नहीं पाया गया। इस संबंध में जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब को समाधानकारक नहीं पाया गया।
उक्त चारों पटवारियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। पटवारी महादेव देवांगन, मोहन साहू एवं अमृतलाल रात्रे का मुख्यालय तहसील कार्यालय (कानूनगो शाखा) पामगढ़ तथा पटवारी केशव सिंह मरावी का मुख्यालय तहसील कार्यालय सारागांव निर्धारित किया गया है। पटवारी केशव सिंह मरावी के विरुद्ध निलंबन अवधि में विभागीय जांच की कार्यवाही संस्थित की गई है।

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

Related posts:

error: Content is protected !!