Sakti Arrest : जुआ खेलने वाले 4 जुआरी गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने सकरेलीकला गांव में जुआ खेलने वाले 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से 2 हजार 20 रुपये और 52 पत्ती को जब्त किया है. मामले में जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि सक्ती क्षेत्र के सकरेलीकला गांव में जुआरियों की महफिल सजी हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और मौके से 4 जुआरी अशोक पटेल, छोटूराम साहू, उमेंद्र राम केंवट, लक्ष्मी प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

आरोपी अशोक पटेल अंजोरीपाली गांव का रहने वाला है, वहीं छोटूराम साहू, लक्ष्मी प्रसाद यादव, सकरेली कला गांव और उमेंद्र राम केंवट, डोड़की गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!