Sakti Murder Arrest : धारदार हथियार से युवती का गला रेतकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल, …इस वजह से वारदात को दिया था अंजाम, विस्तार से पढ़िए…

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने परसदाकला गांव में धारदार हथियार से युवती का गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे जेल दाखिल कर दिया है. युवक-युवती के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद तैश में आकर युवक ने युवती की हत्या कर दी थी. वारदात के दौरान युवती घर में अकेली थी.

 



बाराद्वार टीआई गगन वाजपेई ने बताया कि 25 नवंबर को युवती प्रियंका साहू, घर में अकेली थी, तब युवक हरिओम राठौर युवती के घर आया था, जहां दोनों में शादी की बात को लेकर विवाद हुआ और युवक ने तैश में आ गया. इसके बाद घर के किचन में रखे धारदार हथियार से युवती का गला रेतकर पर हत्या कर दी थी और मौके से आरोपी युवक फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

वारदात के बाद घर से भागते वक्त युवक को युवती के रिश्तेदार और मोहल्ले के बच्चों ने देखा था. शुरुआती जांच में युवक का नाम आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था और पूछताछ में उसने हत्या की संगीन वारदात का खुलासा किया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

पुलिस ने आरोपी युवक हरिओम राठौर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी युवक हरिओम राठौर को गिरफ्तार किया है और जेल दाखिल कर दिया है.

error: Content is protected !!