Janjgir-Pamgarh Murder Arrest : हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसला गांव में महिला की हत्या और उसके पति पर हमला करने वाले फरार आरोपी परमेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है. मामले के मुख्य आरोपी छोटे भाई जनकराम साहू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

 



दरअसल, 29 अगस्त को कोसला गांव में जमीन विवाद में जनकराम साहू ने अपने साथी परमेश्वर साहू के साथ मिलकर धारदार हथियार से अपने बड़े भाई पुनीराम साहू और भाभी पर जानलेवा हमला किया था. इसके बाद, दूसरे दिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मामले में पामगढ़ पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया था और पहले मुख्य आरोपी जनकराम साहू को गिरफ्तार किया था, फिर फरार आरोपी परमेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!