JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दिया घटना को अंजाम, ब्लेकमेल कर रुपये भी मांगता था आरोपी, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी राजू यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी राजू यादव, नाबालिग लड़की का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था और उससे रुपये की मांग करता था. साथ ही, धमकी देकर उससे दुष्कर्म भी करता था.

 



मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (2) (N), 376 (3), 84, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 आईटी एक्ट की धारा 66 (ड), 67 (ख) के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी राजू यादव, अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

दरअसल, नाबालिग लड़की को राजू यादव ने पहले प्यार के झांसे में लिया और उसके बाद उससे शादी करने की बात कहते उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने नाबालिग का अश्लील फोटो, वीडियो ले लिया और फिर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राजू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

error: Content is protected !!