Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में शराब में सुहागा मिलाकर हत्या करने का मामले का खुलासा हो गया है. शराब पीने के बाद झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की मौत हुई थी. दो लोगों की मौत के बाद हड़कम्प मच गया था. पामगढ़ पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी कमलनाथ उर्फ राजा खरे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
23 अक्टूबर की शाम पामगढ़ में 4 लोग जाम झलकाते हैं. यहां शराब पीने के बाद झोलाछाप डॉक्टर जोहित खरे और वार्ड 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े की तबियत बिगड़ गई. दोनों पामगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया, यहां से दोनों को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया और सिम्स में पार्षद की मौत हो गई, वहीं अपोलो में झोलाछाप डॉक्टर की मौत हो गई.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत की सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस हरकत में आई और संदेहियों से पूछताछ शुरू की, वहीं बिलासपुर में दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस की जांच में पता चला कि कमलनाथ उर्फ राजा खरे ने झोलाछाप डॉक्टर जोहित खरे से 10 लाख उधार लिया था, जिसे राजा खरे लौटा नहीं रहा था. 2 चेक दिया था, वह भी बाउंस हो गया था. काफी दिनों से रुपये नहीं मिलने पर झोलाछाप डॉक्टर ने राजा खरे पर दबाव बनाया और राजा खरे को घर बेचकर रुपये देने कहा था. इस बात से राजा खरे परेशान था.
इसके बाद, उसने झोलाछाप डॉक्टर को मारने की साजिश रची. राजा खरे ने एक युवक मुकेश कश्यप से शराब मंगवाया, फिर पार्षद रामखिलावन जांगड़े को बुलाया. इसके बाद, झोलाछाप डॉक्टर को पार्षद के माध्यम से बुलाया. यहां राजा खरे ने चुपके से शराब में सुहागा मिला दिया.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

यहां एक गाड़ी आई तो चारों ने पुलिस की गाड़ी समझी और वहां से चले गए. कुछ देर बाद, पार्षद को लेकर राजा खरे, फिर से झोलाछाप डॉक्टर जोहित खरे के पास गया और वहां पार्षद, झोलाछाप डाक्टर ने शराब पी, जिसमें सुहागा मिला था. आरोपी युवक राजा खरे वहां से घर आ गया था. कुछ देर बाद झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की तबियत बिगड़ गई. इसके बाद हडकम्प मच गया. बाद में दोनों की बिलासपुर में मौत हो गई.
पुलिस ने शराब की बोतल और सुहागा को जब्त किया है, वहीं आरोपी कमलनाथ उर्फ राजा खरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर, अनाधिकृत व्यक्ति को सुहागा बेचने वाले अभिलासा ज्वेलर्स दुकान के संचालक को नोटिस जारी करने की बात एसपी विजय पांडेय ने कही है.

error: Content is protected !!