Feng Shui Tips: आज ही लाएं घर में ये 5 चीजें, आर्थिक दिक्कतों से मिलेगा छुटकारा, होगी पैसों की बारिश…

घर में बरकत लाने के लिए कई तरह के अचूक उपाय किए जाते हैं। जैसे की घर में कुछ अच्छा नहीं चल रहा हो या काम बिगड़ रहा हो। या फिर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रकोप हो। ऐसी स्थितियों को सुधारने के लिए लोग अपने घरों में किसी न किसी चीज का उपाय जरूर करवाते हैं। आज हम आपको ऐसे चीज का उपाय बताते हैं जिसका उपयोग करके आप हमेशा के लिए नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहेंगे इसके साथ ही घर में बरकत होगी।

 



आज हम आपको फेंगशुई के बारे में बताते हैं जो चीनी वास्तु शास्त्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। फेंगशुई में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर में रखने से वास्तु दोष दूर होने के साथ ही पॉजिटिविटी और सुख-समृद्धि आती है। साथ ही इन चीजों को घर में रखने से शुभ फल मिलता है और धीरे-धीरे नौकरी और बिजनेस में तरक्की हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

ये 5 चीजें जिनका उपयोग करके आपको लाभ होगा
घर में रखें कछुआ

चीनी फेंगशुई में फेंगशुई कछुआ को घर में रखने का काफी महत्व होता है। यह बेहद शुभ माना गया है। अपने लिविंग रूम में धातु के कछुआ को पानी से भरे हुए कटोरे में रखने से जिंदगी में तरक्की के राह खुलते हैं। इससे उम्र भी बढ़ती है। फेंगशुई कछुआ सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।

फेंगशुई डॉल्फिन

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में बरकत आए तो आप अपने कमरे या ड्रॉइंग रूम में डॉल्फिन की तस्वीर या मूर्ति रख सकते हैं। आप चाहें तो मछली के जोड़ों को भी घर में रख सकते हैं या फिर लटका सकते हैं। ये दोनों ही चीजें घर में खुशहाली, तरक्की और शांति बनाए रखती हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

घर में रखें बैम्बू प्लांट

अधिकतर लोग अपने घर या ऑफिस के डेस्क पर बैम्बू प्लांट रखना पसंद करते हैं। यह देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है। इतना ही नहीं, घर में नाकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आप बैम्बू प्लांट रख सकते हैं। यह पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए जाना जाता है।

लाफिंग बुद्धा

चीनी फेंगशुई के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को भी काफी फायदेमंद बताया गया है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कई बार वास्तु दोष घर का खराब होने से भी कई अप्रिय घटनाएं होने लगती हैं। ऐसे में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से घर के माहौल में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!