छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 3 पर्यवेक्षकों को किया नियुक्त, पढ़िए पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षकों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

 



 

 

 

बताया जा रहा है कि तीनों ऑब्जर्वर शनिवार तक रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और नितिन नबीन के साथ तीनों पर्यवेक्षक विधायकों से रायशुमारी करेंगे। शनिवार या रविवार को विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का ऐलान भी किया जा सकता है।

 

 

 

 

दिल्ली में कल चलता रहा मेल-मुलाकातों का दौर
दिल्ली में कल दिनभर नेताओं की बैठक होती रही है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा के निवास पर काफी देर तक दोनों के बीच चर्चा हुई। रेणुका सिंह ने भरतपुर-सोनहत सीट से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री पद की रेस में उनका नाम भी चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

 

 

 

 

शपथ ग्रहण में आ सकते हैं प्रधानमंत्री
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बैठक कर रही है। पर्यवेक्षक घोषित होने के बाद विधायकों से चर्चा करेंगे, इसके बाद तीनों राज्यों में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत संगठन के तमाम बड़े नेता पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : शासकीय प्राथमिक शाला से 5 क्विंटल चावल की चोरी करने वाले 4 नाबालिग निरुद्ध और चावल की खरीदी करने वाला दुकानदार गिरफ्तार...

 

 

 

शपथ ग्रहण समारोह तीनों राज्यों में होना है इसलिए इसकी तारीख को लेकर चर्चा की जा रही है, क्योंकि तीनों ही जगह बड़े नेताओं की मौजूदगी रहेगी। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।

error: Content is protected !!