Vishnudev Sai Biography : CG New CM विष्णुदेव साय ने पंच से की थी राजनीतिक सफर की शुरुआत, विस्तार से पढ़िए… उनके बारे में…

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रुप में विष्णुदेव साय के नाम पर ताजपोशी हुई है। विष्णुदेव साय बेहद सौम्य माने जाते हैं। भाजपा में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित अहम जिम्मेदारी संभाल चुके विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंच और सरपंच से की थी। एक बार उन्होंने राजनीति में कदम बढ़ाया, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। विष्णुदेव साय तीन बार रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इस बार उन्होंने कुनकुरी विधानसभा से चुनाव जीता है। विष्णुदेव साय अभी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भी रहे हैं।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चाकू व कपड़ा जब्त

 

 

 

 

विष्णुदेव साय के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें –

पूरा नाम: विष्णुदेव साय
जन्म तिथि: 21 फरवरी 1964
उम्र: 59
जन्म स्थान: बगिया, जिला: जशपुर (छत्तीसगढ़)
शिक्षा: 10 वीं पास
(लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जिला: जशपुर)
व्यवसाय: कृषि
रुचि: बैडमिंटन, फुटबॉल, किताबें पढ़ना, आदिवासियों का उत्थान और उनके विकास के लिए काम करना, गरीबों की सेवा करना।
पिता का नाम: राम प्रसाद साय
माता का नाम: जशमनी देवी
वैवाहिक स्थिति: विवाहित
जीवनसाथी का नाम: कौशल्या देवी
पुत्र: एक
पुत्री: दो

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : कोयला गबन का मामला, फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

 

 

 

राजनीतिक जीवन
1989: पंच, ग्राम बगिया, बंदरचुआं, कांसाबेल
1990: सरपंच, ग्राम पंचायत, बगिया निर्विरोध)
1990-1998: सदस्य, मध्यप्रदेश विधानसभा, तपकरा
1999: 13 वीं लोकसभा के सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र
2006: प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, छत्तीसगढ़
2009: 15 वीं लोकसभा सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र
2014: 16 वीं लोकसभा, लोकसभा क्षेत्र रायगढ़
27 मई 2014 से 2019: केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय
2 दिसंबर 2022: विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा
8 जुलाई 2023: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा

error: Content is protected !!