Chhattisgarh New CM: विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की मीटिंग के बाद भाजपा ने किया ऐलान

रायपुर. विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा ने इसकी घोषणा कर दी है। आज राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में विधायकों के साथ मीटिंग के बाद इसका ऐलान किया गया है।

 



बता दें कि आज दोपहर 12 बजे से विधायक दल की मीटिंग रखी गई थी। मीटिंग में आज सुबह आए आब्जर्बर सर्वानंद सोनोवाल, अजुर्न मुण्डा, दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, चुनाव सहप्रभारी मनसुख मांडविया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!