पेड़ बना डीजे, तार छूते ही फूट पड़ा म्यूजिक, झूमते नजर आए लोग, कुदरत के इस करिश्मे को क्या आपने किया महसूस

ऐसी रिसर्च आपने बहुत सुनी या पढ़ी होंगी कि पेड़ों को संगीत पसंद है. म्यूजिक की धुन सुनकर पेड़ों की ग्रोथ बेहतर होती है, लेकिन क्या आप ये मान सकते हैं पेड़ों के मोटे तने से संगीत की लहरियां भी फूट सकती हैं. अगर ये आपको नामुमकिन लगता है तो आपको भी मशरूम कॉन्सर्ट का हिस्सा बनना चाहिए. जहां दर्शक तो आम लोग होते हैं और मशीनों पर चलने वाले हाथ भी इंसानों के ही होते हैं, लेकिन संगीत बजता है पेड़ों के तने से. बेंगलुरु में एक इस तरह का कॉन्सर्ट हो चुका है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

गूलर के पेड़ से निकली धुन

इंडियन क्लासिकल संगीत में निपुण कनाडा के तरुण नायर ने ये कमाल कर दिखाया है, जिनकी पेड़ों से कुछ ऐसी दोस्ती है कि मशरूम से उन्हें छूते ही संगीत की धुन निकलने लगती है. हाल ही में वो बेंगलुरु में थे, जहां उनका मशरूम कॉन्सर्ट एक गूलर के पेड़ के पास आयोजित हुआ. इस कॉन्सर्ट के वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे वे गूलर के पेड़ में मशरूम लगाते हैं. तार से लिपटे उस मशरूम का हिस्सा अपनी टेबल पर रखी किसी चीज पर प्लग करते हैं. इसके बाद मशीनों में कुछ सेटिंग करते हैं और संगीत सुनाई देने लगता है. संगीत की इस धुन पर वहां मौजूद लोगों को झूमते हुए भी देखा जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

इसके बारे में उन्होंने लिखा है कि, पेड़ों के साथ काम करना थोड़ा ट्रिकी है, लेकिन मजेदार भी है. उन्होंने कॉन्सर्ट में शामिल होने आए लोगों की भी तारीफ की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!