Scooters Launched in 2023: मार्केट में इस साल लॉन्च हुए ये धांसू स्कूटर्स, Honda से लेकर ola तक शामिल

भारतीय बाजार में इस साल कई दमदार स्कूटर लॉन्च हुए हैं। जिसमें इलेक्ट्रिक से लेकर पेट्रोल तक शामिल है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस साल लॉन्च हुई स्कूटर्स की जानकारी देने जा रहे हैं। चलिए देखते हैं इसमें क्या कुछ खास है और इसकी कीमत कितनी है।



Honda Activa
मार्केट में होंडा सबसे अधिक स्कूटर की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर होंडा एक्टिवा है। वाहन निर्माता कंपनी ने इस साल 6G स्मार्ट मॉडल को लॉन्च किया था। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं। ये 109.51cc इंजन के साथ आती है। ये एक बीएस6 स्कूटर है। भारतीय बाजार में इस स्कूटर की कीमत 76,234 रुपये है।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

Hero Xoom Scooter
हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर हीरो ज़ूम स्कूटर है। ये एक एंट्री लेवल स्कूटर है। कॉर्निरिंग लैंप के साथ आने वाला यह पहला स्कूटर है। इसके साथ ही ये कंपनी की तीसरी पेशकश थी 110cc सेगमेंट में। इस स्कूटर में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 75,503 रुपये है।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

Ather 450X
हमारी लिस्ट में तीसरे नंबर पर एथर का 450 एक्स और 450एस (दो मॉडल) इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस साल ही इन्हें मार्केट में उतारा गया है। इसे पावर पैक और राइडिंग रेंज के साथ खरीदा जा सकता है।

Bajaj Chetak

मार्केट में इस साल कई दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं। मार्केट में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। बजाज वाहन निर्माता कंपनी ने चेतक अर्बन इलेक्ट्रिक स्कूटर को इसी साल लॉन्च किया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1.15 लाख रुपये है और टेक पैक की कीमत 1.21 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

ola s1x
काफी कम समय में ये स्कूटर लोगों का पसंदीदा बन गया है। इसको तीन अलग -अलग पावर पैक के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये एक्स शोरूम है।

error: Content is protected !!