Fraud Arrest : बैंक पासबुक को चोरी कर फर्जी तरीके से फोटो लगाकर 2 लाख 55 हजार रूपए की ठगी करने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, बैंक प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने बैंक पासबुक की चोरी कर फर्जी तरीके से फोटो और हस्ताक्षर कर बैंक से 2 लाख 55 हजार रूपए की ठगी करने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इस मामले में बैंक प्रबंधन की भूमिका सवालों के घेरे में हैं, क्योंकि जब दूसरी महिला द्वारा फ़ोटो चिपकाकर राशि निकाली तो बैंक के अधिकारियों ने क्यों ध्यान नहीं दिया. खाते के आनलाइन डिटेल में फ़ोटो रहता है तो वहां से फ़ोटो का मिलान क्यों नहीं किया गया ? अब देखना होगा, पुलिस इस मामले में आगे क्या जांच करती है ?

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

चांपा पुलिस के मुताबिक, आशा बाई चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोसमंदा गांव के बैंक ऑफ इंडिया में उनकी खाता है और खाता से 2 लाख 55 हजार रूपए को आरोपियों के द्वारा एक राय होकर फर्जी तरीके से निकाल कर धोखाधड़ी की है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी राजकुमार चौहान और उसकी पत्नी आशा देवी चौहान साथ ही, धोखाधड़ी करने में साथ देने वाली आरोपी महिला उतरा बाई चौहान को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड भेज दिया है.

error: Content is protected !!