Samman Samaroh : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह कल 12 जनवरी को, सांसद गुहाराम अजगल्ले होंगे मुख्य अतिथि, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत खरौद के तिवारीपारा स्थित मिडिल स्कूल में स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर कल 12 जनवरी को दोपहर 2 बजे से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा. समारोह के मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगल्ले होंगे. अध्यक्षता पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश करेंगी.

 



विशिष्ट अतिथि के रूप में अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पामगढ़ की पूर्व विधायक इंदु बंजारे, खरौद नगर पंचायत के अध्यक्ष कांति केशरवानी, भाजपा के जिला मंत्री गुरुदयाल पाटले, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव, शाला विकास समिति की अध्यक्ष एवं पार्षद जयंती भारद्वाज, खरौद हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य कन्हैयालाल श्रीवास, मिडिल स्कूल तिवारीपारा के प्रभारी प्रधानपाठक नरेंद्र कुर्रे और शासकीय प्राथमिक शाला तिवारीपारा की प्रधानपाठक लीना सोनी मौजूद रहेंगी. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने समारोह में शामिल होने लोगों और अभिभावकों से अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!