JanjgirChampa News : मौहाडीह में हुआ सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन, जांजगीर के युवा रचनाकार राजकुमार साहू का कौशल कला मंच ने किया सम्मान

जांजगीर-चाम्पा. ग्राम मौहाडीह में कौशल कला मंच के व्दारा सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ कवि अरूण तिवारी जांजगीर के मुख्य आतिथ्य में किया गया, जिसमें जांजगीर-चाम्पा, सक्ती, किरारी से पहुंचे कवियों ने काव्य पाठ कर सभी उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया.

 



इस काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ विद्या की देवी मां शारदा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया. तत्पश्चात ग्राम मौहाडीह के कवि भानू के व्दारा सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई. इसके बाद किरारी के वरिष्ठ कवि रामसाय श्रीवास कवि राम के व्दारा भगवान श्रीराम पर प्रासंगिक कविता का ओजस्वी भाव से पाठ किया गया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

कार्यक्रम की अगली कड़ी में जांजगीर खोखरा से पहुंचे युवा कवि अनुभव तिवारी ने छत्तीसगढ़ी कविता ‘लहू पसीना एक करौ माटी ल ममहाए बर’ कविता पढकर तालियां बटोरी. कला कौशल साहित्य मंच के अध्यक्ष कौशल दास महंत के व्दारा ओजस्वी कविता का पाठ किया गया, जिसका सभी ने मंत्रमुग्ध होकर स्वागत किया जांजगीर सेे पहुंचे वरिष्ठ कवि अरूण तिवारी ने वीर रस से भरी अपनी मार्मिक कविता का पाठ करके सभी का दिल जीत लिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

इस अवसर पर व्यंग्य लेख लिखने वाले जांजगीर के युवा रचनाकार राजकुमार साहू का सम्मान कौशल कला मंच के व्दारा मोमेन्टो, श्रीफल के साथ किया गया.

कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश से भी रचनाकार विडियो कालिंग के व्दारा जुडकर काव्य गोष्ठी सुने. इस मौके पर प्रीतम दास महंत कौशल दास महंत, अनुभव तिवारी, भानू सर, रामसाय श्रीवास, पत्रकार प्रकाश साहू सहित कवि गण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!