JanjgirChampa News : कलेक्टर आकाश छिकारा की विशेष पहल, जिले में पुस्तक दान महाभियान का किया शुभारंभ, आम नागरिक सहित अधिकारी-कर्मचारी भी कर सकेंगे पुस्तक दान, कलेक्टर ने पुस्तक संकलन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर आकाश छिकारा ने पाठकों की सुविधा के लिए विशेष पहल शुरू की है। उन्होंने आज कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर से पुस्तक दान महाभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों सहित अधिकारी-कर्मचारी से अपने पास रखे पढ़ने लायक विभिन्न प्रकार के किताबों को दान करने की अपील की। अभियान के शुरुआत के अवसर पर कलेक्टर ने पुस्तक संकलन के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन अलग अलग जगहों पर जाकर दान करने वालों से पुस्तक संकलन करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर सहित जिले के अधिकारियों ने अपने पास रखे ज्ञानवर्धक किताबों को दान किया।

 



पुस्तक दान महाभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि किताब पढ़ने के पश्चात उसकी उपयोगिता कभी खत्म नहीं होती। अन्य लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है। इसी सोच के मद्देनजर पुस्तक दान महाभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत सभी विकासखंडों में जाकर शासकीय कार्यालयों एवं आम नागरिकों से संपर्क कर दान करने लायक पुस्तकों का संकलन किया जायेगा। संकलित किताबों को लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थियों, आमजनों को पढ़ने की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ आरके खुटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

पुस्तक संकलन के लिए वाहन पहुंचेंगी इन विद्यालयों में –

पुस्तक दान महाभियान पुस्तक संकलन के लिए वाहन 16 जनवरी को बलौदा विकासखंड के कुलीपोट, मड़वा, बसंतपुर, लछनपुर, सिवनी, कमरीद, पिसौद, 17 जनवरी को पहरिया, पंतोरा, खिसोरा, बलौदा, चारपारा, बछौद, जर्वे ब के विद्यालय में पहुंचेगी। इसी प्रकार 18 जनवरी को अकलतरा विकासखंड के तिलई, तागा, किरारी, नरियरा, सोनसरी, मूरलीडीह, खिसोरा, अर्जुनी, 19 जनवरी को अकलतरी, सांकर, बालक अकलतरा, हरदी, परसाहीबाना, पोड़ी दल्हा, सोनडीह, पड़रिया, पचगंवा, कोटमीसोनार, बरपाली, कटनई, 20 जनवरी को मुलमुला, कोसा, पामगढ़, ससहा, खरखोद, हिर्री, भिलौनी, डोंगा कोहरौद, भूईगांव, रसौटा, कोड़ाभाठ, 21 जनवरी को खरौद, मेंहदी, मेउ, राहौद, व्यासनारायण, तनौद, लोहर्सी, बुंदेला, बेलारी, कोसला, नवागढ़ विकासखंड के तेन्दुभांठा, सरखों, सिवनी, बोड़सरा, गौशाला नैला, कन्या विद्यालय जांजगीर, बनारी क्र. 02, खोखरा, धाराशिव, कुटरा, घूठिया, धनेली, महंत, अमोरा, नवागढ़, सिउड़, रोगदा, 24 जनवरी को धाराशिव (रो.) अमोदा, गौद, पिथमपुर, खोखसा, सुकली, धुरकोट, बुड़ेना, सेमरा, किरीत, उदयभांठा, तुलसी, मिस्दा, केरा, सिघुल, मुड़पार, शिवरीनारायण, तुष्मा, कटौद, कुरियारी, रिगनी, सलखन, कचन्दा, 27 जनवरी को बम्हनीडीह विकासखंड के चांपा चारो संकुल, दारंग, कड़ारी, लछनपुर, सरहर, झरना, मौहाडीह, बाराद्वार, सारागांव, चोरिया, सरवानी, 29 जनवरी को भंवरेली, अफरीद, हथनेवरा, पुछेली, सोंठी, बम्हनीडीह, लखुर्री, पोड़ीशंकर, कपिस्दा, करनौद, तालदेवरी, सेमरिया और बिरा के तीनो विद्यालयों में पहुंचेगी।

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!