Janjgir Accident News : सड़क हादसे में युवक की मौत, नाले में मिली युवक की लाश, बाइक मिली, पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना के बनारी गांव के पुल से टकराने में बाद नाले में गिरने 28 वर्षीय व्यक्ति प्रवीण सूर्यवंशी की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. मृतक युवक, अकलतरा का रहने वाला था. पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, अकलतरा निवासी प्रवीण सूर्यवंशी, अपने घर से नैला अपनी बहन के यहां जाने निकला था. प्रवीण सूर्यवंशी के नैला नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसकी खोजबीन की. इस दौरान प्रवीण की लाश बनारी गांव के पुल के पास नाले में मिली है. हादसे में बाइक से गिरने की वजह से युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी और उसकी मौके पर ही मौत हुई है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : खाद्य एवं औषधि प्रशासन का ' सुरक्षित आहार, हमर अधिकार' के तहत अभियान शुरू, पहले दिन 7 जगहों पर हुई जांच, गंदगी मिलने पर 3 संचालक को नोटिस जारी... 15 दिनों तक चलेगा अभियान और होगी जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!