Sakti News : एसडीएम सक्ती ने दीनदयाल स्टेडियम बाजार ग्राउंड में धीमे निर्माणकार्य पर ठेकेदारों को लगाई फटकार

सक्ती. कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती पंकज डाहिरे ने दीनदयाल स्टेडियम बाजार ग्राउंड में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धीमे निर्माणकार्य पर नाराजगी जताते हुवे ठेकेदारों को फटकार लगाई और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती पन्ना के निर्देशन में दीनदयाल स्टेडियम में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि ( डीएमएफ ) अंतर्गत फुटबॉल ग्राउंड, इनडोर स्टेडियम, बास्केटबॉल, लॉनटेनिस व बेहतर पार्किंग व्यवस्था निर्माण कार्य आदि कराया जाना है।



इसे भी पढ़े -  मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा कांग्रेस का बिगुल, युवा महापंचायत की घोषणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने प्रेस वार्ता में NOB फॉर्म किया लॉन्च

इसके लिए एसडीएम सक्ती ने आज राजस्व अमले और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती के साथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित ठेकेदारों को समय पर गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधोसंरचना मद अंतर्गत छेदी होटल सोसायटी चौक से गुरु नानक कॉम्प्लेक्स तक निर्माणाधीन 24 मीटर चौड़ी सड़क एवं अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया गया और निर्माण कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Champa News : केंद्रीय बजट मध्यम वर्ग पर बोझ, बढ़ती आर्थिक विषमता और आवास महंगा होगा : नागेंद्र गुप्ता

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सक्ती मनमोहन प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, उप अभियंता शैलेंद्र पटेल, मोहम्मद इब्राहिम खान, बेद जायसवाल, रोहिणी कैवर्त्य सहित संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

error: Content is protected !!