Big Arrest : क्रेशर में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट करने वाले 7 आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने क्रेशर में घुसकर तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट करने वाले 7 आरोपी को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, सुपरवाइजर राजेंद्र कुमार महिलांगे ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि नगझर गांव निवासी सूरज कुमार सिदार की खड़े ट्रेलर के पीछे में टकराने से मृत्यु हो गई थी. इसे लेकर ग्रामीणों ने चंद्रा क्रेशर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट करते हुए खड़े वाहनों एवं अन्य सामग्रियों में तोड़फोड़ की थी. पुलिस ने मारपीट कर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

पुलिस ने क्रेशर में तोड़फोड़ कर मारपीट करने वाले 7 आरोपी कुमार सिदार, बलदेव सिदार, अजय कुमार सिदार, राहुल सिदार ज्योति लाल सिदार और रोहित सिदार को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 294, 323, 457 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!