Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सायबर थाना की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी समय जैसवार, देवराज अमकरे की गिरफ्तारी की है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इससे पहले, पंजाब से भी एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है. बदमाशों ने रिटायर्ड कर्मचारी से मनीलांड्रिंग के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी की थी और CBI का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया था. पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, बैंक खाता जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

दरअसल, जांजगीर के रिटायर्ड कर्मचारी ने तुषारकर देवांगन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि टेलीकॉम ऑथरिटी के अफसर बनकर बदमाशों ने फोन किया, फिर मनीलांड्रिंग में कैस उपयोग होने की बात कहते सीबीआई का डर दिखाया और डिजिटल अरेस्ट कर दिया. इस तरह रिटायर्ड कर्मचारी 32 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है और इस मामले में अब तक 3 आरोपियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है.

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!