JanjgirChampa Death : घर की छत में 11 केव्ही करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, सदमे में परिजन

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में घर की छत में 11 केव्ही करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम प्रकाश साहू है, जो नैला क्षेत्र के सरखों गांव का रहने वाला था और अपने दोस्त के मामा के घर पामगढ़ पहुंचा था. हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh News : परियोजना अधिकारी पामगढ़ रवि कुमार शर्मा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की अनुशंसा...

पुलिस के मुताबिक, युवक प्रकाश साहू छत में मोबाइल से बात कर रहा था और उसे छत से गुजरे 11 केव्ही तरंगित तार नहीं दिखा और चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. पंचनामा के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है और मामले में मर्ग कायम किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Korba : माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल...
error: Content is protected !!