Janjgir-Nawagarh Big News : टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से व्यक्ति की हुई मौत, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के अवरीद गांव में टुल्लू पंप चालू करने के दौरान विजेंद्र सिंह की मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, अवरीद गांव का विजेंद्र सिंह ने कुंआ में टुल्लू पंप फिट किया हुआ था, जिसमें कुछ खराबी आने पर उसे ठीक किया था. फिर तराई करने के लिए टुल्लू पंप को चालू किया तो पानी में बिजली करंट आने की वजह से विजेंद्र सिंह की मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!