Fraud FIR : पीएम मुद्रा योजना लोन के नाम पर व्यक्ति से 79 हजार 6 सौ 6 रुपये की हुई ऑनलाइन ठगी, FIR दर्ज

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र छिंदमुड़ा गांव में पीएम मुद्रा योजना लोन पास होने के मामले में व्यक्ति रामनाथ चंद्रा से ऑनलाइन ठगी हुई है. मामले में पुलिस ने ठगी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : तरबूज खाने से बच्चे की कथित मौत का मामला, खाद्य प्रशासन को तरबूज की सैम्पल रिपोर्ट मिली, रिपोर्ट में ये बातें सामने आई, पढ़िए पूरी खबर...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामनाथ चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे मोबाइल नंबर के माध्यम से पीएम मुद्रा योजना के तहत 5 लाख रुपये का लोन पास करने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रोसेसिंग शुल्क, सिक्योरिटी, इंश्योरेंस एवं अन्य शुल्क के नाम पर 79 हजार 6 सौ 6 रुपये की ऑनलाईन ठगी की गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : खाद भंडारण में अनियमितता पर खरौद का विकास ट्रेडर्स सील, 213 बोरी खाद को जब्त किया गया, राहौद के गायत्री कृषि सेवा केंद्र से 76.75 क्विंटक्ल बीज के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया...

फिलहाल, मामले में नगरदा पुलिस ने मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

error: Content is protected !!