जांजगीर-चाम्पा. मौसम बारिश से एक ओर जहां जिले के किसान परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ धान की फसल को कीट ब्याधि से बचाने को लेकर किसान परेशान हैं. इस समय किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है.








सिवनी के किसान रामाधार देवांगन ने बताया कि इस समय क्षेत्र के किसान अपनी धान की फसल को कीट ब्याधि से बचाने को लेकर परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हो रही है। अर्थात किसानों को इस समय दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बहेराडीह के किसान रामबाई यादव ने बताया कि अर्ली वेरायटी का धान खेतों में पककर तैयार है। कई किसानों के खेतों में धान का करपा पड़ा है। इसी तरह कई किसानों के खेतों में धान की बालियाँ लहलहा रही है, तो अधिकतर किसानों के खेतों में लगी धान की फसल इस समय गम्भोट अवस्था में है। लेकिन बेमौसम बारिश से सभी अवस्था के धान की फसल को नुकसान होगी। ऐसे में जिले के किसान अपने फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
असिंचित क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा यह बारिश
इस समय बेमौसम बारिश से एक ओर जहाँ सिंचित क्षेत्र के किसानों के खेतों में लहलहा रहीं धान की फसल को भारी नुकसान होगी। तो वहीं दूसरी तरफ असिंचित क्षेत्र के किसानों के खेतों में लगी धान की फसल के लिए यह बारिश अमृत के सामान साबित हो रहीं है।



