Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन ने किया ध्वजारोहण

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात किसानों और उनके बच्चों तथा शिक्षकों ने मिलकर प्रभात रैली निकाली। प्रभात रैली में किसान, नव जवान और नन्हे मुन्हे बच्चे तथा जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। प्रभात रैली के पूर्व राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगीत गाया गया। पूरा बहेराडीह गाँव राष्ट्रगीत से गूंज उठा।

 



ध्वजारोहण के अवसर पर समाजसेवी डॉ,. सुरेश देवांगन के अलावा जिला ब्यापार व उद्योग विभाग के कार्यक्रम समन्वयक व हमर संगवारी किसान उत्पादक कंपनी के सीईओ संतोष शुक्ला, डायरेक्टर व पूर्व उपसरपंच जितेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, बीओ सहायिका बृहस्पति यादव, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन की सचिव पुष्पा यादव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक अमरदास महंत, प्रभा किरण पाण्डेय, शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक सुखीराम यादव, राजाराम यादव, शिवदयाल यादव, डॉ. रामदयाल यादव, गुरुकुल कान्वेंट स्कूल के संचालक रमेश चौहान और क्षेत्र के प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!