Akaltara News : कलश यात्रा के साथ पकरिया झूलन में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

जांजगीर-चाम्पा. कलश यात्रा के साथ ग्राम पकरिया झूलन में गुड़ी के पास महामाया महिला कीर्तन मण्डली एवं ग्रामवासियों के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है, जिनका शुभारंभ ग्रामवासियों के द्वारा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. कलश यात्रा प्रभात फेरी दल द्वारा भजन कीर्तन करते हुए ग्राम के ननकी तालाब से जल भरकर ग्राम के ईष्ट देवी मां महामाया मन्दिर से चलकर भागवत स्थल पर पहुंचा, जिसमें ग्राम के प्रत्येक घर से महिलाएं शामिल हुए.

 



इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

कथा वाचक पंडित विनोद उपाध्याय एवं आचार्य सुरेश उपाध्याय द्वारा मंत्रोपचार के साथ देव स्थापना किया श्रीमद् भागवत यज्ञ पुराण में मुख्य जजमान कृष्ण कुमार सिंगसार्वा सपत्नीक बैठे है, व्यासपीठ से पण्डित विनोद उपाध्याय द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 7 बजे तक भगवत कथा कही जायेगी. संध्या आरती और प्रसाद वितरण पश्चात कथा विश्राम होगा. श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ का समापन 3 फरवरी को हवन सहस्त्र धारा, ब्राम्हण भोज के साथ होगा.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

कलश यात्रा में माया देवी सिंगसार्वा, पार्वती देवी, सुशीला, जागृति सिंगसार्वा, भगवती देवी, जमोत्री, संध्या, अंजू कश्यप, तारा बाई, कांति देवी, रामेश्वरी, महेतरीन बाई, लहर बाई गोंड, मंदाकनी कश्यप, अर्चना कश्यप, शैल सिंगसार्वा, फोटो बाई कश्यप, गंगा सिंगसार्वा, शुकवारा बाई, गीता साहू प्रभात फेरी दल एवं ग्रामवासी शामिल हुए।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!