Giraftar : बिना अनुमति के डीजे साउंड बजाने वाले आरोपी के खिलाफ चंद्रपुर पुलिस ने की कार्रवाई, मालवाहक वाहन और डीजे सामान जब्त

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने बिना अनुमति के डीजे बजाने वाले आरोपी बलभद्र पटेल को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 3, 5, और 15 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने मालवाहक वाहन और डीजे सामान को जब्त किया है.

 



चंद्रपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस के द्वारा ध्वनि प्रदूषण को लेकर चेकिंग की जा रही है. इस दौरान मालवाहक वाहन में डीजे साउंड बजाया जा रहा था. पुलिस ने डीजे साउंड बजाने वाले आरोपी बलभद्र पटेल को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से मालवाहक वाहन, डीजे सामान को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : चैतन्य शिक्षा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय शिविर में चलाया स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति किया जागरूक...

Related posts:

error: Content is protected !!