Sakti Arrest : नवविवाहिता महिला को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

सक्ती. सक्ती पुलिस ने नवविवाहित महिला को दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति परमेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (B) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लिमतरा गांव निवासी परमेश्वर साहू द्वारा उसकी नवविवाहित पत्नी हेमलता साहू को दहेज में रुपये एवं बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था. इससे परेशान होकर नवविवाहित महिला हेमलता ने 5 जनवरी 2021 को जहर का सेवन कर ली थी. सिम्स में इलाज के दौरान महिला हेमलता साहू की मौत हो गई. जांच के दौरान मृत महिला के परिजन ने आरोप लगाया कि उसके पति परमेश्वर साहू द्वारा दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जाता था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने आरोपी पति परमेश्वर साहू को लिमतरा गांव से गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!