Sunny Leone Viral Admit Card: एडमिट कार्ड पर कैसे आई सनी लियोनी की तस्वीर, लड़के का जवाब सुन छूट जाएगी हंसी

हाल ही में उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एडमिट में कुछ गड़बड़ी होने के कारण बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी (Sunny Leone) चर्चाओं में आई हैं। दरअसल यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के एक एडमिट कार्ड में सनी लियोनी का नाम और तस्वीर देखकर लोग हैरान रह गए, जिसके बाद से एडमिट कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि, इस पर रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर में उम्मीदवार का सही नाम है। अब इस पूरे मामले पर अभ्यर्थी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभ्यर्थी ने बताया है कि किस तरह उसके एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की तस्वीर आ गई।

 



सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का एक एडमिट कार्ड खूब वायरल हो रहा है, जिस पर अभ्यर्थी की जगह सनी लियोनी की तस्वीर और नाम लिखा हुआ है। वायरल प्रवेश पत्र महोबा जिले के रगौलिया बुजुर्ग गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार का है। इस 39 सेकंड के वीडियो में उम्मीदवार ने बताया है कि वह कैसे सनी लियोनी बन गए। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

क्या है पूरा मामला?
वीडियो में जब शख्स से पूछा गया कि कैसे सनी लियोनी बन गए आप और क्या है ये पूरा मामला? इस पर शख्स ने बताया कि जब शुरू में उसने अपना एडमिट कार्ड निकाला था तब उस पर उसकी ही फोटो थी, लेकिन बाद में पता नहीं कैसे ये बदल गया और इस पर उसकी तस्वीर की बजाए सनी लियोनी की तस्वीर और नाम आ गया। ऐसे में ये एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा, जिस पर लोग खूब मौज ले रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर भी भर भर के मजेदार कमेंट किए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

कैप्शन में लिखी मजेदार बात
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @GaurangBhardwa1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘यूपी नेक्स्ट लेवल… पत्रकार- कैसे सनी लियोनी बन गए आप?’ इस वीडियो को अब तक लगभग 6 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 6 हजार से अधिक लोगों इसे लाइक कर चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!