JanjgirChampa Big News : अफसरों के सामने ‘शिवरीनारायण महोत्सव’ के मंच पर नाबालिग काम करते रहे, मामले ने तूल पकड़ा, कांग्रेस विधायक ने उठाया सवाल, SDM ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण महोत्सव में बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिला प्रशासन के अफसरों के सामने महोत्सव के मंच पर नाबालिग काम करते रहे और अफसरों ने ध्यान नहीं दिया. एक तरफ जिला प्रशासन और सरकार, बाल श्रम कानून को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं, वहीं प्रशासन के आला अफसरों की मौजूदगी में शिवरीनारायण महोत्सव के दौरान नाबालिग काम करते रहे.

 



शिवरीनारायण महोत्सव के मंच पर सोफा लाने का काम करते नाबालिग, कैमरे में कैद हुए हैं. सबसे खास बात है कि इस दौरान उस मंच में या आसपास कलेक्टर, जांजगीर एसडीएम, शिवरीनारायण तहसीलदार और सीएमओ समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

अब इस मामले के तूल पकड़ने के बाद जांजगीर एसडीएम लवीना पांडेय ने जांच कराने की बात कही है, वहीं कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने भाजपा सरकार में प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में नाबालिगों से सरकारी कार्यक्रम में काम कराने को लेकर सवाल उठाया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!