JanjgirChampa News : गेमन पुल के पास से लापता युवक का 4 दिनों बाद भी पता नहीं चला, लापता होने के पहले का CCTV वीडियो आया है सामने, खोजबीन में जुटी पुलिस की टीम…

जांजगीर-चाम्पा. गेमन पुल के पास से लापता युवक सुनील राठौर का 4 दिनों बाद भी पता नहीं चला है. लापता होने के पहले गेमन पुल पर CCTV में रिकार्ड वीडियो में युवक दिखा है. इसके बाद, युवक के मोबाइल का अंतिम लोकेशन बिलासपुर के सिरगिट्टी मिला है और फिर मोबाइल बंद है. युवक की स्कूटी गेमन पुल पर मिली थी. पुलिस की कई टीम युवक की तलाश में लगी है. फिलहाल, युवक का कुछ भी पता नहीं चला है.

 



इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

दरअसल, धाराशिव गांव के युवक सुनील राठौर का जांजगीर में कार एसेसरीज की दुकान है. 3 फरवरी की रात वह गेमन पुल पर CCTV में दिखा है. इसके बाद, युवक लापता है. शुरू में युवक के हसदेव नदी में डूबने की आशंका पर खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कहीं भी पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

Related posts:

error: Content is protected !!