JanjgirChampa Suicide : महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव में महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अर्जुनी गांव की 34 वर्षीय शीतला कश्यप की लाश, घर में बरामदे पर फांसी पर लटके होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. महिला की खुदकुशी के कारण अज्ञात है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल
error: Content is protected !!