JanjgirChampa Big News : ट्रेन से गिरा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम, रेलवे स्टेशन के पास की घटना, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से यात्री गिर गया. घटना में यात्री राजकुमार दास की मौत हो गई है. मृतक यात्री, पश्चिम बंगाल का रहने वाला था.

 



मिली जानकारी के अनुसार, यात्री की ट्रेन से गिरने की सूचना 108 को मिली थी, इसके बाद EMT प्रशांत बघेल और पायलेट देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे. फिर घायल यात्री को अकलतरा के CHC में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में लिया है.

घटना के शुरुआती दौर में मृतक की पहचान नहीं हुई थी. इसके बाद मृतक की पहचान बंगाल के राजकुमार दास के रूम में हुई है. फिलहाल, घटना की जानकारी उसके परिजन को दी गई है. पश्चिम बंगाल से अकलतरा आने के लिए परिजन रवाना हो गए हैं.

error: Content is protected !!