Janjgir News : नगर पालिका में लाभ का बजट पेश, कोई टैक्स भी नहीं लगाया, विपक्षी बीजेपी पार्षदों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रहा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-नैला नगर पालिका में अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने लाभ का बजट पेश किया है और कोई टैक्स भी नहीं लगाया है, लेकिन विपक्षी बीजेपी पार्षदों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रहा. यहां कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब विपक्षी पार्षद नदारद रहे. विपक्षी बीजेपी पार्षदों को जनता के हित में बजट में शामिल होना था और अपनी बात रखनी थी. ऐसा ना करके विपक्षी पार्षदों ने जनता के हितों की अवहेलना की है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...
error: Content is protected !!