Sakti News : शहीद CRPF जवान मनोज की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई, बिलासपुर भरनी के CRPF असिस्टेंट कमांडर और इंस्पेक्टर रहे मौजूद

सक्ती. बाराद्वार क्षेत्र के कुम्हारीकला गांव में शहीद CRPF जवान मनोज कुमार बरेठ की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. पुण्यतिथि में बिलासपुर भरनी के CRPF ग्रुप सेंटर से असिस्टेंट कमांडर अनिल कुमार टोपनो, इंस्पेक्टर मोहम्मद परवेज़ पहुंचकर शहीद परिवार से मिलकर शहीद मनोज कुमार बरेठ की प्रतिमा में श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान गांव के लोगों ने भी बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित की.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

आपको बता दें, 11 मार्च 2014 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला कर दिया था. इस हमले से 15 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. उनमें कुम्हारीकला गांव के जवान मनोज कुमार बरेठ भी शहीद हो गए थे. तब से हर साल बिलासपुर CRPF भरनी से पुलिस अधिकारी शहीद जवान मनोज के गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!