Sakti Navaratri : 15 सौ दीपों से जगमगाया तुर्रीधाम मंदिर परिसर, दीपावली पर भक्तों ने जलाए दीप, दिखा अद्भुत नजारा…

सक्ती. धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में दीपावली के पावन पर्व पर इस बार विशेष उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया. मंदिर परिसर को 15 सौ दीपों सजाया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा. श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों ने मिलकर मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किये. राकेश जायसवाल, जगेश्वर कंवर, लकेश जायसवाल द्वारा दीप दान किया गया था. इस मौके पर मंदिर के पुजारी सुरेश पूरी, सरपंच पति गजाधर कंवर, संदीप अग्रवाल, सुमित पारीक, राकेश जायसवाल, गौरी, जागेश्वर, मनीष, दिलीप जायसवाल सहित अन्य भक्तगण मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

आपको बता दें, इस तुर्रीधाम मंदिर का स्थापत्य अनोखा है. यह शिवलिंग पूर्वाभिमुख है. इसके चारों ओर मंडप बनाया गया है. गर्भगृह मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से 8 फीट की गहराई पर है. इस तुर्रीधाम की प्रमुख विशेषता यह है कि इसके गर्भगृह में एक प्राकृतिक जलस्त्रोत है, जो निरंतर शिवलिंग पर गिरते रहता है. यह जलस्त्रोत अनादि काल से अनवरत बहता हुआ आ रहा है. इसी जलस्रोत के नीचे ही प्राचीन शिवलिंग स्थापित है, जिस पर सदैव ही प्राकृतिक रूप से शिवलिंग पर जल अभिषेक होता रहता है, लेकिन अब तक यह पता नहीं चला है कि आखिर जलधारा कहां से बह रही है ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!