Pamgarh Accident Death : बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग को मारा ठोकर, मौके पर बुजुर्ग की मौत, दुकान से खाद लेकर बाइक से वापस लौट रहा था बुजुर्ग

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ में जयतारा चौक के पास दो बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक में सवार युवक को मामूली चोट आई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, कुटराबोड़ निवासी भोज राम खरे की पामगढ़ में किराना दुकान है. वह घर से खाना ख़ाकर जयतारा चौक के पास खाद लेकर लौट रहा था, तभी बाइक़ से पामगढ़ की ओर से मुलमुला-कुटीघाट जा रहे युवक ने बाइक सवार बुजुर्ग को सामने से ठोकर मार दी. घटना की सूचना के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!