JanjgirChampa Accident Death : ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को मारी ठोकर, एक युवक की मौत, दूसरा युवक बाल-बाल बचा, ट्रक ड्राइवर के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के सोनाईडीह गांव में ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को ठोकर मार दी. हादसे से बाइक सवार एक युवक को काफी गंभीर चोट आई थी और उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक बाल-बाल बचा है. पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले ट्रक ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 A के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



बम्हनीडीह पुलिस के मुताबिक, शिव कुमार रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह और दिनेश बंजारे, बाइक में नकटीडीह गांव काम करने गए थे और काम करके दोनों युवक आ रहे थे, तभी सोनाईडीह गांव के पास पहुंचे हुए थे कि सामने तरफ से ट्रक क्रमांक CG 07 BQ 9043 का ड्राइवर, ट्रक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार दो युवक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दी. हादसे में एक बाइक सवार युवक को काफी गंभीर चोट आई थी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दी, वहीं दूसरा युवक का बाल-बाल बचा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

इधर, पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!