Sakti Arrest : 44 नग अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने क्षेत्र में अंग्रेजी शराब और बीयर की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी युवक यश ठारवानी उर्फ कांचू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के वार्ड नं 3 बुधवारी बाजार में एक युवक के द्वारा शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी यश ठारवानी के कब्जे से 29 नग अंग्रेजी शराब, 15 नग बीयर कुल 44 नग को जब्त किया है और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!