JanjgirChampa Big News : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के घर का घेराव, भाजयुमो के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बेरिकेट्स तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी, जमकर नारेबाजी, ये है पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के घर का घेराव भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने किया और जमकर नारेबाजी की. महंत के घर के पहले पुलिस ने बेरिकेट्स लगाया था, जिसे तोड़कर कार्यकर्ता आगे बढ़ गए. इस दौरान पुलिस से भाजयुमो कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी हुई.
इस दौरान चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार, टीआई, कई एसआई और बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

यहां भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर गलत बयान दिया है, जिसका विरोध किया गया. भाजयुमो के द्वारा ऐसा कोई भी बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस मौके पर सक्ती के भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया, भुवन भास्कर यादव, तरुण चन्द्रा, राहुल शर्मा, दीपक ठाकुर समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और भाजपा नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!