Korba Arrest : हत्या के मामले में जमानत पर रिहा हुए आरोपी को पुलिस ने 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

कोरबा. सिविल लाइन रामपुर थाना का निगरानी बदमाश और हत्या के मामले में जमानत पर रिहा हुआ था. पुलिस ने 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेसवार्ता में बताया, मुखबिर से सूचना मिली कि देशी शराब दुकान के पास दो व्यक्ति नशे की हालत में है और उसके पास पिस्टल है. सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर आरोपी मनोज यादव के कब्जे से 1 पिस्टल एवं 2 नग कारतूस और दिनेश सोनी के कब्जे से 1 ब्लेड और 2 कारतूस को जब्त किया है .पकड़े गए आरोपी पूर्व में गंभीर अपराधों के आरोपी है, जिसमें मनोज यादव, हत्या के मामले में आजीवन कारावास का सजायाप्ता है, जो जमानत पर अभी बाहर था.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल, 1 ब्लेड, 4 कारतूस को जब्त किया है और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत गिरफ्तार कर दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!