Sakti Arrest : जुआ खेलने वाले 6 जुआरी गिरफ्तार, 5 हजार 1 सौ 40 रुपये और 3 बाइक मौके से जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने मसनियाकला गांव की नीलगिरी नर्सरी के पास जुआ खेलने वाले 6 जुआरी राजेन्द्र साहू, अशोक थवाईत, अनिल साहू, आदेन्द्र धिरहे, कमलेश पटेल, सुनील शुक्ला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के धारा 3 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि मसनियाकला गांव की नीलगिरी नर्सरी के पास कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद सक्ती पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो पुलिस को आते देख कुछ जुआरी भाग गए, वहीं मौके से 6 जुआरी को गिरफ्तार किया गया है और 5 हजार 1 सौ 40 रुपये, 3 बाइक को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!