Janjgir Big News : भाजपा नेता और उसके भाई पर चाकू से हमला, गम्भीर हालत में भाजपा नेता बिलासपुर रेफर, दो सगे भाई पर आरोप, ये रही वारदात की वजह…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 6 से भाजपा नेता और उसके भाई पर चाकू से हमला का बड़ा मामला सामने आया है. घटना में भाजपा नेता एवं आईटी सेल के जिला संयोजक संतोष साहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं भाजपा नेता के भाई का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना के बाद ASP राजेन्द्र जायसवाल और DSP हेडक्वार्टर विजय पैकरा, जिला अस्पताल पहुंचे थे. मामले में यह भी बात सामने आई है कि इस घटना को 2 भाइयों सोनू बजाज और राजू बजाज ने अंजाम दिया है और घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए हैं.



इसे भी पढ़े -  Champa Training News : समर्थ योजना के तहत रेशम हाथकरघा बुनकर प्रशिक्षण का हुआ समापन, 30 महिलाएं हुई शामिल, अतिथियों ने ट्रेनिंग की तारीफ की, कहा, 'सरकार की अच्छी पहल'

डीएसपी हेडक्वाटर विजय पैकरा ने बताया कि भाजपा नेता संतोष साहू और उसके भाई योगेश साहू के ऊपर 2 भाई सोनू बजाज और राजू बजाज ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया है. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम निकल चुकी है, वहीं भाजपा नेता के भाई योगेश साहू ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना के पहले आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे, मना करने पर इस घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर मां और छोटे भाई से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने की कार्रवाई

error: Content is protected !!