125cc सेगमेंट में आती हैं ये चार दमदार बाइक्‍स, Mileage में भी हैं बेहतरीन, जानें कितनी है कीमत

नई दिल्‍ली। देश में बड़ी संख्‍या में लोग ऑफिस आने जाने के साथ कई कामों के लिए बाइक का उपयोग करते हैं। ऐसे में दमदार इंजन के साथ ही Milage का भी खास तौर पर ध्‍यान रखा जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बाजार में किन चार बाइक्‍स को 125cc सेगमेंट में इन खूबियों के साथ ऑफर किया जाता है।

 



TVS Raider 125
टीवीएस की ओर से Raider बाइक को 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसमें 124.8 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। जिससे 11.4 बीएचपी और 11.22 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 67 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत 95 हजार रुपये एक्‍स शोरूम से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 1.03 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Hero Xtreme 125 r

देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भी इस सेगमेंट में Xtreme 125 r को ऑफर किया जाता है। बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाली इस बाइक में कंपनी 124.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन देती है। जिससे बाइक को 11.4 बीएचपी के साथ 10.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 66 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत 95 हजार रुपये से लेकर 99500 रुपये एक्‍स शोरूम तक है।

Bajaj Pulsar NS125
बजाज की ओर से एनएस सीरीज में पल्‍सर 125 को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस बाइक में 124.45 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 12 पीएस और 11 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। Milage के मामले में यह बाइक भी बेहतर है। इसे एक लीटर पेट्रोल में करीब 65 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत एक लाख रुपये एक्‍स शोरूम है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Honda SP125
125 सीसी सेगमेंट में होंडा की ओर से भी एसपी125 को ऑफर किया जाता है। इस बाइक की माइलेज करीब 60 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसमें कंपनी 123.94 सीसी का इंजन देती है। जिससे इसे 10.72 बीएचपी और 10.9 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी कीमत 86 हजार रुपये एक्‍स शोरूम से शुरू हो जाती है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!