JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

जांजगीर-चाम्पा. शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए शासकीय हाई स्कूल के व्याख्याता विमलेश कुमार पाण्डेय को कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा शिक्षा विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की गई है.

 



डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय ने ‘शिक्षा के लिए प्रभावी शिक्षण पद्धति पर वैदिक गणित शिक्षण की प्रभावशीलता का अध्ययन’ विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया. उनका शोध कार्य डॉ. आदित्य प्रकाश सक्सेना के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ. उन्होंने अपने बड़े भैया आनंद पाण्डेय, अधिवक्ता, छग हाईकोर्ट बिलासपुर और डॉ कमलेश पाण्डेय के प्रेरणा से यह सफलता अर्जित की है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षाविदों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

इस अवसर पर सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पाण्डेय भविष्य में शिक्षा, अनुसंधान एवं वैदिक गणित के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!