Protein Deficiency: आपके रोजमर्रा के काम को प्रभावित कर सकती है शरीर में प्रोटीन की कमी, इन लक्षणों से करें पहचान

नई दिल्ली। हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए ढेर पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं। ये पोषक तत्व हमारे सही विकास और वृद्धि में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रोटीन (Protein) इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है, जो हमारे शरीर में कई अहम कार्य करता है। मांसपेशियों और हड्डियों के विकास से लेकर उनकी मरम्मत तक, प्रोटीन हमारे शरीर में कई आवश्यक भूमिकाएं निभाता है। हालांकि, इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों की वजह से कई बार हमें जरूरी मात्रा में प्रोटीन (Protein Deficiency) नहीं मिल पाता।



इसकी वजह से शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है, जो कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि जल्द से जल्द प्रोटीन की कमी की पहचान कर इसे दूर किया जाए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर नजर आने वाले कुछ लक्षण-मसल्स लॉस

इसे भी पढ़े -  क्यों सुबह 6 से 10 बजे के बीच आते हैं सबसे ज्यादा हार्ट अटैक? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

पर्याप्त प्रोटीन के बिना, आपका शरीर एनर्जी के लिए मांसपेशियों के टिश्यूज को तोड़ना शुरू कर सकता है, जिससे समय के साथ मसल्स लॉस और कमजोरी हो सकती है। इसलिए, कोशिश करें कि आप हर दिन जरूरी मात्रा में प्रोटीन जरूर लें।

स्लो मेटाबॉलिज्म
समय के साथ, आपके शरीर में प्रोटीन की कमी से मसल्स लॉस हो सकता है, जो आपकी पूरी शक्ति को कम कर सकता है और आपके मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकती है।

थकान
शरीर में एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। अगर आप बार-बार थका हुआ या सुस्ती महसूस कर रहे हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर को अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल रहा है।

इसे भी पढ़े -  क्यों सुबह 6 से 10 बजे के बीच आते हैं सबसे ज्यादा हार्ट अटैक? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

ब्रेन फॉग
मूड और कॉग्नेटिव कार्य को नियंत्रित करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर के प्रोडक्शन के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक है। अगर आप खराब एकाग्रता या ब्रेन फॉग का अनुभव कर रहे हैं, तो यह अपर्याप्त प्रोटीन का सेवन इसका एक कारण हो सकता है।

बालों का झड़ना
स्वस्थ बालों के विकास के लिए भी प्रोटीन बेहद जरूरी है। ऐसे में इसकी कमी होने पर हेयर लॉस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों के अपर्याप्त सेवन से भी बाल कमजोर हो सकते हैं या झड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  क्यों सुबह 6 से 10 बजे के बीच आते हैं सबसे ज्यादा हार्ट अटैक? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

error: Content is protected !!