Korba Big News : जंगल में मिला तेंदुए का शव, PM रिपोर्ट में जहर देने से मौत होने का हुआ खुलासा

कोरबा. कटघोरा के चैतमा रेंज के राहा जंगल में तेंदुए का शव मिला है और नाखून, दांत सहित कई अंग गायब है. सूचना के बाद मौके पर कटघोरा वनमण्डल की टीम मौजूद हैं. PM रिपोर्ट में तेंदुए के जहर देने से मौत होने का खुलासा हुआ है.

 



कटघोरा के चैतमा रेंज में उस समय दहशत फैल गई, जब तेंदुए का शव देखा गया. यहां सूचना मिलते ही CCF बिलासपुर और DFO कटघोरा SDO पाली सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव का PM कराया गया. इससे पता चला है कि तेंदुए की मौत जहर देने से हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

इस पर वन विभाग की टीम ने रायपुर से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई है और जांच में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि तेंदुए को मरे हुए बछड़े में जहर मिला कर खिलाया गया है. फिलहाल, अभी वन विभाग की टीम संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

Related posts:

error: Content is protected !!