Korba Big Arrest : सीएसईबी प्लांट में हुई चोरी के मामले में दर्री पुलिस को मिली सफलता, 8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

कोरबा. सीएसईबी प्लांट से लोहे के स्क्रैप की चोरी करने वाले 8 आरोपियों को दर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है और मकान के पीछे बाड़ी में छिपा गए लोहे के स्क्रैप को भी जब्त किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीएसईबी प्लांट से लोहे की पाइप, लोहे के चादर सहित अन्य लोहे का सामान चोरी हो गया था. इस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर दर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शंकर वर्मा को पकड़ा एवं पुछताछ करने पर अन्य 7 आरोपियों हरिश केवट, राजा पवार, विशाल केवट, राकेश सुनानी, यशवंत सिंह, प्रमोद सिंह, मनीष की संलिप्तता सामने आई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

मामले में दर्री पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!