Janjgir Child Death : डेढ़ साल के मासूम को सांप ने डसा, मौत के बाद परिजन सदमे में

जांजगीर के नैला के वार्ड नं 1 में डेढ़ साल के मासूम कृष कश्यप को सांप ने डस लिया और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है.



दरअसल, नैला के वार्ड नं 1 भाठापारा निवासी दुर्गेश कश्यप का डेढ़ वर्षीय बेटा कृष कश्यप, घर में खेल रहा था. इस दौरान सांप ने मासूम बच्चे को डस लिया. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डेढ़ साल के मासूम कृष कश्यप की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big Accident : मामा गांव आई बच्ची की कार के कुचलने से हुई मौत, सड़क पर शव रखकर 3 घण्टे से चक्काजाम जारी, लोगों में आक्रोश, कार में की गई तोड़फोड़, मौके पर ASP, एसडीएम, तहसीलदार मौजूद, खरसिया-डभरा मुख्यमार्ग बाधित...

error: Content is protected !!