Dolly Chaiwala से भी चार कदम आगे निकले ये Chaiwala, अनूठे अंदाज में चाय बनाते देख इंप्रेस हो गए नेटीजन्स

चाय सिर्फ पीने की चीज नहीं बल्कि एक इमोशन है। इसे वही समझ सकते हैं जो खुद चाय प्रेमी हैं। अब डॉली चायवाला को ही देख लीजिए। उनके अलग अंदाज में चाय बनाने के तरीके की वजह से ही बड़ी संख्या में लोग उनकी टपरी पर पहुंचने लगे और वो फेमस हो गए। चाय को काफी अलग तरीके परोसने का तरीका लोगों को पसंद आता है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि उनको टक्कर देने के लिए ‘पप्पू चायवाला’ मार्केट में उतर गए हैं।



रेकिब आलम उर्फ पप्पू चायवाला सूरत में अपनी टपरी लगाते हैं। उनका दूध का पैकेट फ्लिप करने का तरीका इतना निराला है कि कोई भी इंप्रेस हो जाए। वो कभी दूध का पैकेट, कभी चाय छन्नी को हवा में उछालते नजर आते हैं। सूरत में बड़ी संख्या में लोग उनकी टपरी पर चाय पीने के लिए पहुंचा करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Guerrilla 450 नए अवतार में तैयार, Royal Enfield ने रीलीज किया टीजर, इस दिन होगी लॉन्च

पुदीना-लेमन ग्रास वाली चाय

https://www.instagram.com/reel/C6_RVB1ofwe/?utm_source=ig_web_copy_link

उनके वीडियो को इंस्टाग्राम के हैंडल @foodie_.life पर शेयर किया गया है। वीडियो में पप्पू रेड टीशर्ट में चाय बनाते नजर आ रहे हैं। वो चाय में भी अलग-अलग तरह की चीजें जैसे लेमन ग्रास और पुदीना डालते दिख रहे हैं। वो दूर से ही चाय को दूसरे पतीले में छान देते हैं।

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

वायरल हुआ वीडियो

पप्पू चायवाला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 11 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को 42 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि यह वीडियो किस कदर पसंद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

भर-भरकर आए कमेंट

कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है- पढ़ाई वाकई स्कैम है। दूसरे ने लिखा है- पहला पैकेट भगवान के लिए था। तीसरे ने लिखा है- लगता है ये भी बिल गेट्स से मिलेगा। चौथे ने लिखा है- ये तो 100 डॉली ब्रेकफास्ट में कर जाता है। बहरहाल, आप इस वीडियो को देखकर क्या कहेंगे। अपनी राय जरूर कमेंट करें।

error: Content is protected !!